शहर में दिन निकलते ही गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। सुबह से ही सूरज प्रचंड हो गया और सूर्यास्त तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लू के चलते तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में हालात यह थे कि सड़कों पर कफ्र्यू सा लग गया हो। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज की तपिश में तेज होती गई। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर को आवश्यक कार्य के लिए घरों से निकले लोग भी यहां-वहां छाया में आसरा खोजते नजर आए। अब लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है।
राहत के जतन
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग जतन करते नजर आए। बच्चों ने नहर में नहाकर तो बड़ों ने कपड़े से खुद को पूरी तरह से ढंककर गर्मी का असर कम करने का प्रयास किया। वहीं इस भीषण गर्मी में रोजाना मजदूरी कर पेट भरने वाला श्रमिक वर्ग भी सुबह जल्दी या शाम से देर रात तक काम कर परिवार का पेट पाल रहा है।