scriptबीकानेर में चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री… | bikaner weather- Winter increases in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री…

जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के कारण बीकानेर में भी सर्दी अपने पूरी रंगत पर आ गई है।

बीकानेरDec 10, 2019 / 11:58 am

Atul Acharya

बीकानेर में चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री...

बीकानेर में चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री…

शाम को चली सर्द हवा, तेवर बरकरार

बीकानेर. जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के कारण बीकानेर में भी सर्दी अपने पूरी रंगत पर आ गई है। मौसम में ठंडक होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन गलन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अलसुबह से शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। तेज सर्दी के कारण बच्चे सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। जरुरी काम के लिए घरों से बाहर निकले लोग सर्दी से बचाव के जतन कर निकले।

उत्तरी दिशा से आ रही सर्द हवाओं से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ी। दिन में धूप के बाद शहरवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते ही सर्दी फिर बढ़ गई। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए शहर में लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो