scriptपौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प | bikaner- World Environment Day event | Patrika News

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

locationबीकानेरPublished: Jun 06, 2019 10:37:26 am

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर. विश्व पर्यावरण दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं और समितियों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

bikaner- World Environment Day event

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बीकानेर. विश्व पर्यावरण दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं और समितियों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शहीद मेजर कृष्णगोपाल पार्क समिति की ओर से पार्क परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। संरक्षक सतीष मैनी ने कहा कि पर्यावरण शुद्धि के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। रामेश्वरी चौधरी, तरूण चौधरी, त्रिलोचन शर्मा, रामकुमार झंवर, ओमप्रकाश माली, श्याम सुन्दर शर्मा, भवानी शंकर आदि ने पौधरोपण किया।
जस्सूसर गेट स्थित रावत पार्क में पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन से जुडे़ भूरमल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में ५३ बच्चों ने भाग लिया और वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
पौधरोपण हो अनिवार्य
बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन ने पौधारोपण को अनिवार्य किए जाने की मांग की है। एसोसिएशन सदस्य सत्यवीर जैन ने सभी राजकीय कार्यालयों केन्द्र एवं राज्य, स्कूलों और बड़े परिसरों में पौधारोपण को अनिवार्य किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है।
जोड़बीड़ कंजरवेशन रिजर्व क्षेत्र में जोड़बीड़ स्थित मृत पशुओं के डम्प एरिया के आसपास फैले पॉलीथिन व अन्य कचरे की सफाई की गई। जोड़बीड़ कोटडी रेंज मुख्यालय पर पर्यावरण विषय पर विचार गोष्ठी की गई। उप वन संरक्षक वन्यजीव जयदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि जोड़बीड वन क्षेत्र में डम्प एरिया व मुख्य मार्ग के पास श्रमदान किया गया। मुख्य वक्ता डूंगर कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग के प्रो. डॉ. प्रताप सिंह थे। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. जीतू सोलंकी भी मौजूद रहे।

जन शिक्षण संस्थान की ओर से ग्राम किसमीदेसर के गणगौर पार्क और हरिराम मंदिर में पौध रोपण एवं पर्यावरण संवद्र्धन का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध मंडल के सदस्य भवानी सोलंकी ने संबोधित किया। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय, उमा शंकर आचार्य, राजकुमार शर्मा, मोनिका सांखला, जयश्री गहलोत, महिमा सांखला आदि ने विचार रखे।
पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंडल कार्यालय से भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पुरस्कार वितरण समारोह
नेशनल ग्रीन कोर ईको क्लब के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर एवं करुणा इंटरनेशनल संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गंगाशहर स्थित राजकीय करनाणी बालिका माध्यमिक विद्यालय में किया गया। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि उपनिदेशक कृषि एवं भू सर्वेक्षण हरिशचन्द्र शर्मा थे।

वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहयोग से जस्सूसर गेट के अंदर स्थित रावत पार्क में चल रहे चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृृत संयुक्त निदेशक दिनेश चन्द्र सक्सेना थे। प्रतियोगिता में 5 दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी पार्क में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने कविता के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन के साहसी व हिमालय परिवार के सदस्यों ने डॉ. करणी सिह स्टेडियम के वॉल परिसर में पौधारोपण किया। उपस्थितों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर मधुरिमा सिंह, पर्वतारोही मगन बिस्सा, हिमालय परिवार की जिला अध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा, आर के शर्मा, नरेश अग्रवाल, दिनेश माथुर आदि मौजूद थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित पार्क और पीबीएम अस्पताल परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


नागणेची जी सेवा समिति एवं प्राइड मार्शल आटर््स संस्थान की ओर से सेवाभावी लोगों के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर नागणेची जी मंदिर के सामने स्थित पार्क की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया।

गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में पर्यावरण संरक्षण की शपथ आम जन को योग गुरु दीपक शर्मा एवं प्रहलाद सिंह चौधरी के आतिथ्य में दिलवाई गई। इस मौके पर योग गुरु दीपक शर्मा ने कहा की प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगाना और उसको गोद लेना चाहिये।

सेमूनौ इंटरनेशन टेक्नो स्कूल एवं महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र की ओर से महाराजा गंगासिंह ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टर, भाषण, कविता व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

लोकनायक शहीद भगतसिंह संस्थान की ओर से जस्सूसर गेट के अंदर मूलचंद पारीक स्टेच्यू सर्किल के पास मिशन ग्रीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रकारों ने पौधरोपण करने और इनकी देखरेख का आह्वान किया।
जल बचत नैतिक दायित्व
जस्सूसर गेट के अंदर रावत पार्क में चल रहे चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। जल बचत संबंधित पोस्टर का विमोचन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने किया। उन्होंने कहा कि जल की बचत हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। आने वाले कल को ध्यान में रखते हुए सभी लोग पानी, बिजली का सदुपयोग करते हुए बचत करें। चित्रकार भूरमल सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो