scriptदेहात भाजपा ने नियुक्त किए 14 मंडल अध्यक्ष, आठ अब भी बाकी | BJP appointed Mandal president | Patrika News

देहात भाजपा ने नियुक्त किए 14 मंडल अध्यक्ष, आठ अब भी बाकी

locationबीकानेरPublished: Feb 25, 2020 12:30:02 pm

Submitted by:

Atul Acharya

देहात भाजपा ने नियुक्त किए 14 मंडल अध्यक्ष, आठ अब भी बाकी

देहात भाजपा ने नियुक्त किए 14 मंडल अध्यक्ष, आठ अब भी बाकी

देहात भाजपा ने नियुक्त किए 14 मंडल अध्यक्ष, आठ अब भी बाकी

बीकानेर. भाजपा ने जिला देहात के 22 मंडल अध्यक्षों में से 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार बीकानेर जिले की नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर और कोलायत विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मंडलों में से १४ मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। इनमें नोखा विधानसभा क्षेत्र में महेन्द्र संचेती को नोखा शहर मंडल अध्यक्ष, राम कुमार नायक नोखा देहात मंडल अध्यक्ष, रामदयाल कोयला पाटन (जांगलू) और ओम प्रकाश सुथार को पांचू मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महावीर प्रजापति श्रीडूंगरगढ़ शहर तथा गंगाधर शर्मा मोमासर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में श्रवण कुमार शर्मा महाजन मंडल, सत्य नारायण रुणीयाबास, जसवंत दहिया को नापासर मंडल, मालदास स्वामी लूणकरनसर मंडल और ज्योति स्वरूप संस्कृता को कालू मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कोलायत विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धनराम मेघवाल को बरसलपुर मंडल, जितेन्द्र कुमार जाजड़ा बज्जू मंडल और सुरेन्द्र सिंह चारण को देशनोक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अभी यहां नियुक्ति शेष
देहात भाजपा के 22 मंडलों में से 14 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब 8 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति शेष है। इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के सभी चार मंडलों खारा, खाजूवाला, छत्तरगढ़ और पूगल मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है। वहीं कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पलाना और कोलायत मंडल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में डूंगरगढ़ देहात और बापेऊ मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो