scriptभाजपा ने इस अंदाज में मनाया गुजरात जीत का जश्न, देखें तस्वीरें | Patrika News
बीकानेर

भाजपा ने इस अंदाज में मनाया गुजरात जीत का जश्न, देखें तस्वीरें

7 Photos
6 years ago
1/7

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न यहां बीजेपी पदाधिकारियों ने सोमवार को ढोल-नगाड़े बजाकर मनाया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने एक-दूजे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने गुजरात जीत को वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से ऊपर उठकर विकासवाद एवं जनकल्याणकारी तथा सकारात्मक नीतियों वाली जीत बताया। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने दीनदयाल सर्किल तथा भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने सार्दुल सिंह सर्किल पर जीत का जश्न मनाया।

2/7

गुजरात जीत पर विधायक डॉ. गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नन्द किशोर सोलंकी, जेपी व्यास, अरुण जैन, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, उप महापौर अशोक आचार्य, महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपाइयों के जीत में खुशियां मनाई। कार्यक्रम में दाऊलाल हर्ष, सवाई सिंह तंवर, दीपक गहलोत, अश्विनी रामावत, मनोज गोयल,

3/7

भाजपा लालगढ़ मण्डल उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला उपाध्यक्ष किशन मोदी, कुन्दन सोनी, सुरेश शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री अनिल पाहुजा, रामकुमार व्यास, चांदरतन सांखला, विजय कुमार मेघवाल, आनंद जोशी, मण्डल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, अरुण जैन,

4/7

आनंद व्यास, कैलाश बापेउ, अमरदीप मारू, विनीता आसोपा, मोर्चा अध्यक्ष हुकमचंद सोनी, किशन चौधरी, विक्रम सिंह भाटी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, शहर जिलामहामंत्री कैलाश रिठोदिया, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, असद रजा भाटी, डॉ. अशोक मीणा की उपस्थिति रही।

5/7

भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष विजय उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल सदस्यों ने जस्सूसर गेट पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोड़े व मिठाईयां बांटकर जीत की खुशियां मनाई।

6/7

इस अवसर पर मोनिका गहलोत, दिनेश सांखला, शिवरतन प्रजापत, आकाश लोहिया, रमेश चौहान, दीपक व्यास, पार्षद श्याम सुन्दर चांडक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बड़ा बाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

7/7

इस दौरान रमजान अब्बासी, अशलेश पुरोहित, हनुमान चावड़ा, प्रदीप उपाध्याय, गोपाल आचार्य, सांगीलाल गहलोत, रामेश्वर लाल बोड़ा, महेश व्यास आदि कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। भाजपा नेता विजय आचार्य ने प्रेस बयान में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत व सरकार बनने पर प्रसन्नता प्रकट की।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.