scriptबूथ पार्टी की आधारभूत इकाई | BJP Mandal Working Committee meeting | Patrika News

बूथ पार्टी की आधारभूत इकाई

locationबीकानेरPublished: Jul 24, 2021 11:11:14 pm

Submitted by:

Vimal

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रस्ताव पारित

बूथ पार्टी की आधारभूत इकाई

बूथ पार्टी की आधारभूत इकाई

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर के लालगढ़ और नया शहर मंडल की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठकों में राजनैतिक और स्थानीय समस्याओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। लालगढ़ मंडल की मुक्ता प्रसाद नगर स्थित सूरज पैलेस में बैठक हुई। जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत नेे कार्यकर्ताओं को अपने बूथ, शक्ति केंद्र और मण्डल को सुदृढ़ बनाने के लिए संगठन कार्य मे जुटने का आह्वान किया ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सशक्त मण्डल,सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख का लक्ष्य पूरा करने की योजना बताई। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर ने विचार रखे। मुकेश रामावत ने संगठन कार्यों का प्रतिवेदन रखा। बैठक में विश्वजीत सिंह, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, मंजुलता रावत,धनराज प्रजापत, उमाशंकर सोलंकी, दीपक सिंघल, रमेश पारीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बूथ पार्टी की आधारभूत इकाई
भाजपा नयाशहर मंडल की कार्यसमिति की बैठक ब्राह्मण स्वर्णकार भवन पुरानी जेल रोड पर हुई। मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनैतिक और स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रस्ताव पारित किए गए। जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने बूथ को पार्टी की सबसे छोटी और आधारभूत इकाई बताते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित होने चाहिए। शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, मोहम्मद रमजान अब्बासी, पार्षद अशोक माली, मधुसुदन शर्मा, गिरिराज व्यास, तारा सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो