scriptभाजपा नया व पुराना शहर मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न | BJP new and old city mandal training camp completed | Patrika News

भाजपा नया व पुराना शहर मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

locationबीकानेरPublished: Mar 08, 2021 07:16:45 pm

Submitted by:

Vimal

रानी बाजार व गोपेश्वर मंडल के प्रशिक्षण शिविर 13 व 14 को

भाजपा नया व पुराना शहर मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

भाजपा नया व पुराना शहर मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर के मंडल प्रशिक्षण शिविर के तहत रविवार को पुराना शहर व नया शहर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुए। विभिन्न सत्रों में हुए प्रशिक्षण में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्धारित विषयों के तहत प्रशिक्षण दिया। पुराना शहर मंडल के प्रशिक्षण के दूसरे दिन भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, जिला प्रभारी विजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, मंत्री कौशल शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर लौकेश जैन, जुगल व्यास, पार्षद दुलीचंद सेवग, किशोर आचार्य, दुर्गा शंकर व्यास, मनोज पुरोहित, ओम सुथार, अनिल शुक्ला, श्रीलाल जोशी, सम्पत पारीक आदि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष कमल किशोर आचार्य व शुभम सुथार ने आभार प्रकट किया।


नया शहर मंडल प्रशिक्षण के दूसरे दिन शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, मंत्री कौशल शर्मा, सरस्वती बिश्नोई, सत्य प्रकाश आचार्य ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला मंत्री अरुण जैन, प्रशिक्षण सदस्य राजेश आचार्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमजान अली, हनुमान अग्रवाल, विजय नृसिंह व्यास, गोपाल अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, जगदीश सोलंकी, पार्षद अनामिका शर्मा, अशोक माली, तारा सोनी, सीमा पारीक आदि उपस्थित रहे। मंंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा व महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने आभार प्रकट किया। प्रशिक्षण प्रभारी के अनुसार 13 व 14 मार्च को रानीबाजार व गोपेश्वर मंडल के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो