बीकानेर

रोही में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर गांव की रोहीकी घटना

बीकानेरJul 01, 2020 / 11:58 am

Jai Prakash Gahlot

रोही में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

बीकानेर। पेमासर गांव की रोही में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव करीब पांच-छह दिन पुराना होने कंकाल बन चुका था। घटना का पता चलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
युवक की पहचान झंझेऊ निवासी भैराराम पुत्र मालाराम सांसी के रूप में हुई। इस संबंध में मृतक के पिता मालाराम की ओर से मृतक की पत्नी, सास, ससुर व साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे भैराराम की शादी सात-आठ पहले पेमासर निवासी शंकरलाल की बेटी हिना देवी से हुई। शादी के १५-२० दिर बाद ही वह भैराराम को अपने साथ लेकर पीहर चली गई। मृतक की पत्नी का चरित्र सही नहीं था। दो-तीन महीने पहले मृतक अपनी पत्नी के साथ वृंदावन कॉलोनी में किसी के घर चौकीदारी करने लगा। यहां हिना किसी व्यक्ति से संबंध हो गए, जिसको लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी। परिवादी ने बताया कि हाल ही में जब वह बीकानेर आया तो भैराराम ने पूरी बात बताई। उसने इस बारे में सास-ससुर व साले का उलाहना दिया तो वह उसे ही धमकाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी हिना देवी, सास गीता देवी, ससुर शंकरलाल, ***** सुखराम उर्फ सुरेश एवं एक कांजरिया जाति का एक युवक ने षड्यंत्र रचकर भैराराम की हत्या की है।
मृतक के चार बच्चे
पुलिस के अनुसार मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। यह शादी के एक महीने बाद ही अपने ससुराल में रहने लगा था। मृतक के साथ ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं था, जिससे वह परेशान था।
शव चार-पांच दिन पुराना
पुलिस के अनुसार युवक पेमासर गांव की रोही में एक पेड़ से लटका मिला। शव सूख कर कंकालनुमा हो चुका था। पुलिस ने शव को उतरवाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Home / Bikaner / रोही में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.