हादसे में चिरंजीलाल व उसके एक बेटे राजेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार आयुष व श्रीराम घायल हो गया। हादसे की सूचना पर बीछवाल पुलिस थाने से सतवीर मय टीम वहां पहुंचे। सभी को कार से निकलवा कर पीबीएम अस्पताल के ट्राेमा सेंटर भिजवाया, जहां चिरंजीलाल व राजेन्द्र कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। श्रीराम के ज्यादा चोट लगने पर उसका ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। आयुष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना मिलने पर सदर सीओ शालिनी बजाज, बीछवाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा ट्रोमा सेंटर पहुंचे।
फैक्ट्री से लौट रहे थे
कार सवार चिरंजीलाल व राजेन्द्र कुमार की खारा में गिट्टी बनाने की फैक्ट्री है। कृषि अनाज मंडी में आढ़त है। यह दोनों गुरुवार दोपहर को खारा िस्थत फैक्ट्री से कृषि अनाज मंडी लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।