scriptमुख्यमंत्री के जनसंवाद को लेकर भाजपा की तैयारी | Chief Minister Vasundhara Raje | Patrika News

मुख्यमंत्री के जनसंवाद को लेकर भाजपा की तैयारी

locationबीकानेरPublished: Jul 24, 2018 09:42:53 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के 27 जुलाई को बीकानेर में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर जिला बीकानेर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्षों की संयुक्त तैयारी बैठक सोमवार को होटल वृन्दावन में जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई।

Chief Minister Vasundhara Raje

Chief Minister Vasundhara Raje


बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के 27 जुलाई को बीकानेर में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर जिला बीकानेर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्षों की संयुक्त तैयारी बैठक सोमवार को होटल वृन्दावन में जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित रहेंगे। जिला महामंत्री मोहन सुराणा व दाउलाल हर्ष ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा की सूची में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। किसन मोदी, गोविन्द सिंह कच्छावा, अशोक प्रजापत, सुरेश शर्मा, वेद व्यास, भूपेन्द्र शर्मा, फारूख पठान विष्णु पुरी, चान्दरतन सांखला, सलीम जोईया, आनन्द जोशी, रामकुमार, विजय कुमार, चंचल व्यास, मधुरिमा सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
जीतो का बीकानेर चैप्टर शुरू

बीकानेर. जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, जीतो के बीकानेर चैप्टर का जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ हुआ। जीतो एपेक्स अध्यक्ष शांतिलाल कवाड़ ने बीकानेर चैप्टर के नवनियुक्त चेयरमैन महापौर नारायण चौपड़ा को चार्टर प्रदान कर प्रदेश के दसवें चैप्टर की शुरुआत की घोषणा की। कार्यकारिणी में विनोद बोथरा मुख्य सचिव, फूसराज छल्लानी, सोहनलाल बैद, अनन्तवीर जैन व रिद्धकरण सेठिया उपाध्यक्ष, संतोष बांठिया कोषाध्यक्ष, पुनेश मुशरफ सचिव तथा हेमेन्द्र बैद व राहुल कोचर को संयुक्त सचिव बनाया है। अध्यक्ष शांतिलाल कवाड़, कोषाध्यक्ष धीरज कोठारी, राजस्थान जोन के चेयरमैन महावीर चौधरी भी उपस्थित थे।
स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर. राज. परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन नेे भारतीय मजदूर संघ का ६३वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश प्रतिनिधि विनोद भाखर व संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल राजपुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। अध्यक्षता श्रीराम शर्मा ने की। इस दौरान पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिद्ध, भंवरलाल, गंगाबिशन बिश्नोई, सीताराम शर्मा, गजेन्द्र सिंह , धर्मपाल नाथ आदि उपस्थित थे।
रोडवेज कार्मिकों का धरना शुरू
बीकानेर. परिलाभ, वेतन-पेंशन का निस्तारण नहीं होने से खफा रोडवेज के कार्मिकों ने सोमवार को सरकार व रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ हुंकार भरी। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 25 व 26 जुलाई को रोडवेज बसों का जाम करने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। धरनास्थल पर गिरधारीलाल, विक्रमसिंह राठौड़, हनुमंत सिंह, श्यामदीन, ओमप्रकाश गोदारा, मोहरसिंह, किसन सिंह चौहान, तेजपाल सहित बड़ी संख्या में शामिल रोडवेज कार्मिकों व सेवानिवृत्तों ने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो