scriptन्यास बनाएगा खेल गांव, नाइट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा | City Development Trust - Budget of 160 crores passed | Patrika News

न्यास बनाएगा खेल गांव, नाइट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

locationबीकानेरPublished: Apr 09, 2021 09:58:28 am

Submitted by:

Vimal

नगर विकास न्यास – 160 करोड़ का बजट पारित
 

न्यास बनाएगा खेल गांव, नाइट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

न्यास बनाएगा खेल गांव, नाइट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

बीकानेर. नगर विकास न्यास का वित्तीय वर्ष 2021-22 का 160 करोड रुपए का बजट गुरुवार को हुई बैठक में पारित में किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो की 406.83 करोड रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन किया गया। नगर विकास न्यास ट्रस्ट की हुई बैठक में न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए न्यास की ओर से खेल गांव का निर्माण करवाया जाएगा।

इसमें सभी प्रकार के खेलों की गतिविधियां हो सकेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्तरीय सुविधाओं वाला खेल गांव अथवा मल्टी पर्पज स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए किसमीदेसर अथवा जोडबीड क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जाएगी। न्यास शहरी क्षेत्र में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक पार्क के पांचों द्वारों का जीर्णोद्धार तथा समूचे पार्क का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा न्यास द्वारा शहर के विभिन्न पार्कों के विकास पर 70 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

 

बनेगा नया मास्टर प्लान
न्यास ट्रस्ट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। वर्तमान शहर का मास्टर प्लान वर्ष 2003-2023 तक के लिए बनाया गया है। आगामी समय के लिए नया मास्टर प्लान बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। वहीं न्यास स्वर्ण जयंती योजना, स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में अपने स्तर से वाटर सप्लाई स्कीम बनाएगा। इसमें स्वर्ण जयंती योजना पर 1.5 करोड रुपए और स्वर्ण जयंती विस्तार योजना पर 1.93 करोड़ रूपए व्यय होंगे। न्यास क्षेत्र में विभिन्न सर्किलों को रोड सेफ्टी के मानकों के मद्देनजर सर्किलों की डिजायन का पुनर्गठन वर्तमान यातायात व्यवस्था के मध्यनजर किया जाएगा। न्यास की जोडबीड योजना में 4 ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। इन पर लगभग 28 लाख रुपये व्यय होंगे। करणी नगर योजना में नवनिर्मित अम्बेडकर भवन का संचालन लीज के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा सडक़, बिजली, पानी आदि आधारभूत सुविधाओं के विकास पर फेजवाइज लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

यह कार्य करवाए जाएंगे
-न्यास अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, चार्टेड एकाउटेंट्स आदि प्रोफेशनल्स व्यक्तियों के लिए अलग से कॉलोनी विकसित करेगा।
-शोभासर और बीछवाल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जलाशय के आसपास के क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा।
-शहरी क्षेत्र में अवैध डेयरियों की समस्या के लिए गोपालन नगर की स्थापना के लिए भूमि चिन्हीकरण की जाएगी।
-बीकानेर में मिनी फूड पार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हीकरण की जाएगी।

 

ये रहे उपस्थित
बैठक में नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, निगम आयुक्त ए एच गौरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी पी सोनी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, तहसीलदार कालूराम, अतिरिक्त् प्रशासनिक अधिकारी भैंरूरतन किराडू,, लेखाधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, सहायक सचिव मक्खन लाल आचार्य, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता सहित बीकेईएसएल तथा नगर नियोजक कार्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो