बीकानेरPublished: Jan 11, 2022 11:20:41 pm
Brijesh Singh
राजमार्गों पर तो तीन-चार मीटर आगे तक दिखाई नहीं दे रहा था। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। ग्यारह बजे बाद धूप चमकी पर यह बेअसर सी दिखाई दी। गलन तेज थी।
बीकानेर. बीकानेर इन दिनों चुभती ठंड के आगोश में है। पिछले दिनों सूरज की लुकाछिपी के बीच बारिश ने जहां धुंध से यहां के जनजीवन को रूबरू कराया, तो उसके बाद जैसे ही बादल छंटे, वैसे-वैसे ठंड की चुभन अब साफ तौर पर महसूस की जा रही है। दिन में भले ही सूर्यदेव सिर पर चमक रहे हों, लेकिन हवा में गलन ने उनकी ऊष्णता को काफी हद तक दबाए रखा। लिहाजा दिन में भी लोगों की धूजणी छूटती रही। अंचल में इन दिनों शीतलहर या शीत दिन की स्थिति बनी हुई है। दिन में जहां हवा मंद थी लेकिन गलन ने ठिठुरा कर रख दिया। इसके साथ ग्यारह बजे तक शहरी क्षेत्र में कोहरा भी छाया रहा। दिन में सूर्योदय के समय कोहरे की चादर लिपटी हुई थी। कोहरा घना था।