बीकानेर संभाग में बारिश की परििस्थतियां अनुकूल बनी हुई है। इसका असर आगामी दिनों तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवागमन लगा हुआ था। बीच-बीच में धूप भी चमकती रही। दोपहर साढ़े बारह बजे बाद उत्तर पूर्वी दिशा पर बादलों का जमावड़ा होने लगा। दोपहर ढाई बजे के आसपास बादलों का घनत्व बढ़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
हवा के जोर के साथ बारिश भी तेज थी। थोड़ी देर में हवा मंद पड़ गई पर बारिश रिमझिम के रूप में चलती रही। यह सिलसिला लगभग आधा घंटे तक चला। आगे भी चलेगा दौरमौसम के न्द्र के अनुसार वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। सात अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से प्रदेश में आगामी दिनों मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में भी बारिश के अनुकूलता बनी हुई है।