बीकानेर

monsoon 2022 in rajasthan: एक घंटे में ही नाव चलने के बन गए हालात

monsoon 2022 in rajasthan: बीकानेर शहर की बात करें, तो यहां सिर्फ एक घंटे में वह भी मात्र 6.2 मिमी बारिश ने ही ऐसे हालात बना दिए कि सड़कों पर नाव चलने जैसे हालात हो गए।

बीकानेरAug 06, 2022 / 01:58 am

Brijesh Singh

monsoon 2022 in rajasthan: एक घंटे में ही नाव चलने के बन गए हालात

बीकानेर. अंचल में अभी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। दो दिन बाद शुक्रवार को बादलों ने अमृत बरसाया तो उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान 6.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बीकानेर शहर की बात करें, तो यहां सिर्फ एक घंटे में वह भी मात्र 6.2 मिमी बारिश ने ही ऐसे हालात बना दिए कि सड़कों पर नाव चलने जैसे हालात हो गए। बारिश के बाद सड़कों पर घंटो जाम लगा रहा, जिससे लोग परेशान होते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के नापासर में एक घंटे बारिश हुई।

बीकानेर संभाग में बारिश की परििस्थतियां अनुकूल बनी हुई है। इसका असर आगामी दिनों तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवागमन लगा हुआ था। बीच-बीच में धूप भी चमकती रही। दोपहर साढ़े बारह बजे बाद उत्तर पूर्वी दिशा पर बादलों का जमावड़ा होने लगा। दोपहर ढाई बजे के आसपास बादलों का घनत्व बढ़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

हवा के जोर के साथ बारिश भी तेज थी। थोड़ी देर में हवा मंद पड़ गई पर बारिश रिमझिम के रूप में चलती रही। यह सिलसिला लगभग आधा घंटे तक चला। आगे भी चलेगा दौरमौसम के न्द्र के अनुसार वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। सात अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से प्रदेश में आगामी दिनों मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में भी बारिश के अनुकूलता बनी हुई है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Bikaner / monsoon 2022 in rajasthan: एक घंटे में ही नाव चलने के बन गए हालात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.