scriptकांग्रेस पार्षदों का फूटा आक्रोश, न्यास सचिव का किया घेराव | Congress councilors outraged, uit secretary besieged | Patrika News

कांग्रेस पार्षदों का फूटा आक्रोश, न्यास सचिव का किया घेराव

locationबीकानेरPublished: Dec 14, 2020 11:51:40 pm

Submitted by:

Vimal

नगर विकास न्यास ( urban development trust ) – न्यास क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने पर सचिव को सुनाई खरी-खरी, तीन घंटे दिया धरना
 

कांग्रेस पार्षदों का फूटा आक्रोश, न्यास सचिव का किया घेराव

कांग्रेस पार्षदों का फूटा आक्रोश, न्यास सचिव का किया घेराव

बीकानेर. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्षदों को वार्डो में विकास काय करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन ( Protest) करना पड़ रहा है। सोमवार को कांग्रेस के कई पार्षदों ने नगर विकास न्यास( urban development trust ) सचिव कार्यालय ( uit 0ffice) में धरना देकर न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना का घेराव किया। पार्षद जावेद पडि़हार और शिव शंकर बिस्सा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने आक्रोश व्यक्त किया कि पार्षदों की ओर से लगातार मांग करने के बावजूद न्यास क्षेत्र में विकास कार्य ( development work) नहीं करवा रहा है।

इससे आमजन परेशान है और आमजन में सरकार के प्रति नकारात्मक सोच बन रही है। करीब ११ बजे न्यास सचिव कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षदों ( Congress councilors) की कई बार न्यास सचिव से गर्म बहस भी हुई। पार्षद न्यास क्षेत्र में एक निश्चित राशि के विकास कार्य करवाने की मांग पर अड़े रहे। धरने की सूचना मिलते ही महेन्द्र कल्ला भी न्यास पहुंच गए और वार्डो में विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। धरने के दौरान पार्षदों ने सडक़, सीवरेज, नाला, नाली आदि विकास कार्य करवाने की मांग रखी।

धरने के दौरान वार्ता में न्यास क्षेत्र के सभी वार्डो में एक निश्चित राशि के विकास कार्य करवाने की सहमति बनने पर पार्षदों ने घेरावा और धरने को समाप्त किया। इस दौरान ताहिर हसन कादरी, अब्दुल वाहिद, सुनील गेदर, मनोज जनागल, शहजाद भुट्टो, आदर्श शर्मा, अंजना खत्री, अकबर खादी, सत्तार कोहरी, सुशील सुथार, मुरली स्वामी, रफीक, मुनीराम, शांतिलाल मोदी आदि मौजूद रहे।
.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो