बीकानेर

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी

congress worker arrested in bikaner अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी।

बीकानेरJul 20, 2019 / 03:55 pm

Nikhil swami

arrested

बीकानेर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी।
 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी है। कांग्रेसियों ने बताया कि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने का कदम केन्द्र सरकार के इशारे पर यूपी सरकार ने उठाया है, जो अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरा है।
 

कांग्रेसियों ने रोष जताते हुए गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे बदले की भावना से कार्य कर रहें हैं तथा देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि अगर गृहमंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।
 

इस अवसर पर सुनीता गौड़, जिया उर रहमान, जावेद पडि़हार, अरूण व्यास, सुभाष स्वामी, संजय आचार्य आदि ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी सोनभद्र में हुए नरसंहार के मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थी।
 

तभी उन्हें रास्ते में रोक लिया गया, जिससे वे धरने भर बैठ गई। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.