scriptडेढ लाख भोजन के पैकेट बांटे, दो हजार सूखी सामग्री के किट | coronavirus- food packets distributed | Patrika News

डेढ लाख भोजन के पैकेट बांटे, दो हजार सूखी सामग्री के किट

locationबीकानेरPublished: May 30, 2020 07:46:14 pm

Submitted by:

Vimal

coronavirus- भोजन और राशन सामग्री की व्यवस्था में सेवाभावी लोग और स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई

डेढ लाख भोजन के पैकेट बांटे, दो हजार सूखी सामग्री के किट

डेढ लाख भोजन के पैकेट बांटे, दो हजार सूखी सामग्री के किट

बीकानेर. लॉक डाउन में जरुरतमंद लोगों के समक्ष भोजन और राशन सामग्री की व्यवस्था में सेवाभावी लोग और स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई है। हिन्दू जागरण मंच की ओर से डेढ लाख जरुरतमंद लोगों तक तैयार भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। वहीं दो हजार लोगों को सूखी राशन सामग्री का वितरण किया गया है। मंच के प्रांत संयोजक जेठानन्द व्यास ने बताया कि जरुरतमंद लोगों तक भोजन-राशन पहुंचाने के साथ-साथ बेसहारा गोवंश के लिए प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की गई।
पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। मंच के शैलेष गुप्ता के अनुसार लॉक डाउन में मंच की ओर से हर जरुरतमंद व्यक्ति की सेवा सहायता में मंच के कार्यकर्ता हर पल तत्पर रहे। जरुरतमंदों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। मंच की ओर से २० रुपए किलोग्राम की दर से आमजन के लिए आटे की व्यवस्था की गई। सस्ती दरों पर मसाले भी उपलब्ध करवाए गए। जिन शमसानों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकडियों की कमी हुई, वहां लकडियों की व्यवस्था की गई।

मंच का संगठन विस्तार
हिन्दू जागरण मंच के संगठन का विस्तार किया गया है। बीकानेर महानगर महामंत्री अंकित भारद्वाज के अनुसार नयाशहर नगर इकाई का विस्तार करते हुए अध्यक्ष चुन्नीलाल लखेसर, महामंत्री विनोद चतुर्वेदी को बनाया गया है। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और छह मंत्री भी बनाए गए है। वहीं प्रचार प्रमुख नितिन पारीक, सह प्रचार प्रमुख धनराज सैन, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष मूलचन्द गेदर, विधि प्रमुख विकास छंगाणी, सह विधि प्रमुख विरेन्द्र सिंह शेखावत को बनाया गया है। वहीं बेटी बचाओ और आईटी सेल में भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो