script5774  जरुरतमंद परिवारों की सूची जारी | coronavirus- list of needy families | Patrika News

5774  जरुरतमंद परिवारों की सूची जारी

locationबीकानेरPublished: Mar 31, 2020 05:50:32 pm

Submitted by:

Vimal

coronavirus-

5774  जरुरतमंद परिवारों की सूची जारी

5774  जरुरतमंद परिवारों की सूची जारी

बीकानेर. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चल रहे लॉक डाउन में जरुरतमंद परिवारों की मदद के लिए घर-घर सर्वे और सत्यापन के बाद नगर निगम ने सूची जारी कर दी है। इस सूची में निगम क्षेत्र के 80 वार्डो के 5774 परिवार शामिल है। इन परिवारों में 26 हजार 356 सदस्य है। निगम उपायुक्त एवं प्रशिक्षु आरएएस रणजीत बिजारणिया ने बताया कि २६ मार्च को हुए सर्वे और उसके बाद हुए सत्यापन में पात्र पाए गए और सरकार की जारी दिशा निर्देशों के तहत पात्र परिवारों की सूचियां जारी की गई है।

 

उपायुक्त ने बताया कि ये वे परिवार है जो किसी भी योजना में पहले से राशन सुविधा का लाभ नहीं ले रहे है। वार्ड संख्या 76 में सबसे कम 04 और वार्ड संख्या 55 में सबसे अधिक 402 जरुरतमंद परिवार है। औसत अनुसार निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में करीब 71 परिवार ऐसे है जो जरुरतमंद है। निगम की ओर से जरुरतमंद परिवारों की सूचिया जिला कलक्टर, रसद अधिकारी और नगर विकास न्यास को सौंप दी गई है। वहीं निगम की ओर से जारी की गई सूचियों में पात्र परिवारों के नाम नहीं होने को लेकर दो दिनों से कांग्रेस पार्षद विरोध भी जता रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो