script

निगम के बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

locationबीकानेरPublished: Mar 06, 2021 02:21:10 pm

Submitted by:

Jaibhagwan Upadhyay

bikaner news – Corporation’s insurance personnel demonstrated

निगम के बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

निगम के बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बीकानेर.
निगम के सभी श्रेणी के बीमा कर्मियों ने गुरुवार को संयुक्त प्रदर्शन कर वेतन पुनरीक्षण में देरी का विरोध किया। संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर ऑल इण्डिया इन्श्योरेंस एम्पलॉइज एसोसिएशन एलआइसी प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन, नेशनल फेडरेशन ऑफ इन्श्योरेंस फीड वर्कर्स के संयुक्त तत्वाधान में मण्डल एवं उसकी सभी शाखा इकाइयों में कार्यरत सभी अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण में देरी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नरेश वर्मा, शौकत अली पंवार एवं राकेश जोशी, प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन की ओर से बीपी सिंह चौहान ने निगम कार्मिकों को अपनी वाजिब मांगों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार एवं प्रबन्धन ने समय रहते निगम कार्मिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन कर विरोध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्मिकों एवं अधिकारियों ने निजीकरण के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। निगम से जुड़े विभिन्न संगठनों ने निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए भविष्य में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो