scriptछात्रसंघ चुनाव मतगणना : तीन विवि व नौ कॉलेजों के प्रत्याशियों का फैसला आज | Counting of student elections | Patrika News

छात्रसंघ चुनाव मतगणना : तीन विवि व नौ कॉलेजों के प्रत्याशियों का फैसला आज

locationबीकानेरPublished: Sep 04, 2017 12:12:00 pm

सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मतपेटियों को ले जाकर अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय में दोपहर करीब एक बजे से मतपेटियां खोलकर मतगणना करेंगे।

Counting of student elections
छात्रसंघ चुनाव में मतदान होने के छह दिन बाद सोमवार को मतगणना होगी। इसमें शहर के तीन विश्वविद्यालय और 9 महाविद्यालयों के छात्रसंघ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। एनएसयूआई, एबीवीपी, एसएफआई के कार्यकर्ता बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जीत का दावा कर रहे थे। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के नतीजे घोषित होंगे।
मतदान के बाद सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय की मतपेटियां डूंगर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इसके बाद सोमवार को सुबह सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मतपेटियों को ले जाकर अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय में मतपेटियां खोलकर मतगणना करेंगे। दोपहर करीब एक बजे से मतगणना शुरू होगी।
संगठनों की उड़ी नींद
शहर के सबसे बड़ेे राजकीय डूंगर महाविद्यालय में कम मतदान ने दोनों छात्र संगठनों की नींद उड़ा दी है। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और संगठन कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ी हुई। जहां एनएसयूआई के लिए पिछले साल की सफलता को बनाया रखना चुनौती है, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी परचम लहराने को बेताब है।
जुलूस-रैली पर रोक
कलक्टर ने चुनाव परिणाम के बाद जुलूस-रैली निकालने पर रोक लगाई है। इसको लेकर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी संस्थाओं के बाहर अतिरिक्त जाब्ता मौजूद रहेगा। विजयी छात्र-छात्राओं को पुलिस पहरे में घर पहुंचाया जाएगा।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
548 में से 463 वोट पड़े एमजीएस विश्वविद्यालय में
अध्यक्ष : जयवीर सिंह व प्रफुल्ल हाटीला, उपाध्यक्ष : कंचन जोधा व रवि पुरोहित, महासचिव : प्राची पुरोहित, सुभाष चन्द्र कस्वां व कैलाश कड़वासरा, संयुक्त
सचिव : राजेन्द्र कुमार व सुहैब मोहम्मद कुरैशी।
501 में से 416 वोट पड़े वेटरनरी कॉलेज में
अध्यक्ष : कुंदन सिंह मीणा व सुनील कुमार जांगिड़, उपाध्यक्ष : उषा कुमारी निनामा, महासचिव : राजकुमार सोनी, संयुक्त सचिव : अंजना पंडित और पूजा सोलंकी
सांस्कृतिक एवं साहित्य सचिव : लीनू तंवर
3,781 में से 1,580 वोट पड़े एमएस कॉलेज में
अध्यक्ष : प्रियंका व लाड कंवर भाटी, उपाध्यक्ष : तमन्ना गर्वा, शिवानी राजपुरोहित, महासचिव : इतिश्री कौशिक, एकता पारीक व रुकसार बानो, संयुक्त सचिव : आफरीन बानो व निमा जाट।
462 में से 324 वोट पड़े श्री जैन पीजी कॉलेज में
अध्यक्ष : वरुण बारासा व राहुल गहलोत, उपाध्यक्ष : उमेश कुमार करनाणी व अंकिता मोदी,
महासचिव : जयसिंह परिहार,
संयुक्त सचिव : शगुन व सुरेश विश्नोई
474 में से 33० वोट पड़े नेहरू शारदा पीठ कॉलेज में
अध्यक्ष : विकाससिंह, प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष : जगदीश गिरि, मनीष जालप, महासचिव : बजरंग प्रजापत, प्रभा स्वामी, संयुक्त सचिव : सुरेश सारस्वत व कैलाशराम नाई।
93 में से 63 वोट पड़े एमएन नर्सिंग कॉलेज में
अध्यक्ष : हितेश कुमार व हरिकिशन धत्तरवाल, उपाध्यक्ष : निक्की शेखावत व शैलबाला मूलचंदानी, संयुक्त सचिव : प्रिया सोनी व रेखा कंवर, महासचिव : रेखा तिवारी निर्विरोध।
9,252 में से 4,444 वोट पड़े राजकीय डूंगर कॉलेज में
अध्यक्ष : अशोक कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार मेघवाल, अशोक कुमार, मनोज गोदारा, मनोज कुमार, कुलदीप विश्नोई, उपाध्यक्ष : रामेश्वरलाल, रोहित गोदारा, मनवारीलाल बाना, रामचन्द्र मेघवाल, प्रेमप्रकाश मेघवाल, ऋ षिराजसिंह, भरत मूण्ड, मनीष डेलू, विजयपाल गोदारा, महेश भाम्भू, मनीषकुमार, महासचिव : सुरेन्द्रसिंह, अजय हनगुनिया, ओंकारनाथ, अशोक कुमार मेघवाल, निहालचंद, संयुक्त सचिव : सुनीलकुमार जाट, मुनीराम कस्वां, अनिलकुमार गोदारा, अरूण आचार्य,
अरविंद मेघवाल।
334 में से 187 वोट पड़े राजकीय विधि कॉलेज में
अध्यक्ष : वीरेन्द्र व अशोक कुमार। उपाध्यक्ष : प्रियांश शर्मा व हंसराज। महासचिव : नरेन्द्रसिंह व खुशबू। संयुक्त सचिव : रुचि मोदी निर्विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो