scriptनाले के खुले चैम्बर में गिरी गाय, चार घंटे बाद निकली | Cow fell in the open chamber of the drain | Patrika News

नाले के खुले चैम्बर में गिरी गाय, चार घंटे बाद निकली

locationबीकानेरPublished: Apr 10, 2021 01:38:32 pm

Submitted by:

Vimal

खुले नाले व चैम्बर दे रहे है हादसे को न्यौता

नाले के खुले चैम्बर में गिरी गाय, चार घंटे बाद निकली

नाले के खुले चैम्बर में गिरी गाय, चार घंटे बाद निकली

बीकानेर. शहर में जगह-जगह खुले पड़े नाले और चैम्बर हर समय किसी हादसे को न्यौता दे रहे है। संबंधित विभाग आमजन से सूचना प्राप्त होने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शुक्रवार को सर्किट हाउस के पास स्थित महाराणा प्रताप पार्क के पास नाले के खुले चैम्बर के कारण पचीस फुट गहरे नाले में एक गाय गिर गई।

गाय के गिरते ही इसकी तुरंत सूचना जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों को दी गई। भाजपा नेता महावीर रांका के अनुसार दो जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे निगम दल ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गहरे नाले से गाय को बाहर निकाला। रांका के अनुसार जिस स्थान पर गाय गिरी उससे करीब सौ फुट आगे गाय को बाहर निकाला गया। गाय के किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। सुबह करीब आठ बजे गिरी गाय को दोपहर बारह बजे बाद निकाला जा सका। इस दौरान निगम के जमादार और कर्मचारी गाय निकालने में जुटे रहे।

 

दस माह से खुला पड़ा है चैम्बर
रांका के अनुसार जिस स्थान पर नाले में गाय गिरी वह चैम्बर पिछले दस माह से खुला पड़ा है। कई बार जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के अधिकारियों को इसकी लिखित और मौखिक सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शुक्रवार को भी गाय गिरने की सूचना के बाद भी निगम का कोई भी अधिकारी और अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा। जमादार और सफाई कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ही गाय को बाहर निकाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो