scriptडांडिया महोत्सव 2017 : 23 और 24 को होगा डांडिया धमाल | Dandiya festival 2017 | Patrika News

डांडिया महोत्सव 2017 : 23 और 24 को होगा डांडिया धमाल

locationबीकानेरPublished: Sep 16, 2017 12:51:09 pm

23 व 34 सितम्बर को होने वाले डांडिया में बेताब शहरवासी सपरिवार डांडियां खनकाएंगे वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी।

Dandiya festival 2017
रोशनी व डांडियों की गूंज से सराबोर माहौल, सपरिवार मस्ती में डूबे लोग, रंग बिरंगे परिधानों में सज धज के आए शहरवासी और मंच पर कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति। यह सारा नजारा होगा राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में डांडिया महोत्सव का।
23 व 34 सितम्बर को होने वाले डांडिया में बेताब शहरवासी सपरिवार डांडियां खनकाएंगे वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। डांडियां को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहता है। डांडियों महोत्सव के लिए शहरवासी ड्रेस, डांडियां, ज्यूलरी आदि पर भी विशेष ध्यान देते हैं। वहीं महिलाओं व युवतियों का मैचिंग आईटम पर तो युवा वर्ग का टेम्परेरी टेटू व मेकअप पर भी पूरा फोकस रहता है।
शहर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी गुजरात व राजस्थान की लोक संस्कृति का आनंद लेंगे। युवा व परिवार को लोग मिल कर सबसे अलग दिखने के लिए मेहनत करते हैं। मैदान में आधुनिक लाइटों व हाई वोल्टेज साउंड सिस्टम लगेगा व चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट की जाएगी। कार्यक्रम का टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होगा जिससे दर्शक पूरे मैदान में चल रहे उत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे।
दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान में फूड कोर्ट बनाया जाएगा। विशाल मंच पर होगी कलाकारों की डांस प्रस्तुतियां। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं, युवा के साथ-साथ बुजुर्ग अपना हुनर दिखा कर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे। डांडिया महोत्सव में केवल कपल पासधारकों को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर संपर्क किया जा सकता है।
बेस्ट पाएंगे गिफ्ट
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर- मेल और फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल के साथ फेस ऑफ द डे के पुरस्कार दिए जाएंगे।

डांसिंग स्टार : फिनाले रविवार को जयपुर में, चयनित प्रतिभागी होंगे शामिल
राजस्थान पत्रिका की एजुकेशन विंग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के तत्वावधान में करवाए जा रहे कार्यक्रम डांसिंग स्टार का फिनाले १७ सितम्बर को जयपुर में होगा। इसमे प्रदेश से चयनित युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम को अलग अलग कैटेगरी के अनुसार निर्धारित गया है। सोलो डांस में क्लासिकल, वेस्टर्न, लोकनृत्य रखे गए हैं । वही, ग्रुप डांस में क्लासिकल, वेस्टन, लोकनृत्यों के समूह रखे गए हैं।
फिनाले के लिए इनका हुआ चयन
ग्रुप डांस में बीकानेर का एसटीबीएन्स (बाफना एकेडमी) का चयन फाइनल के लिए
हो गया है। गु्रप डांस में दीपिका सोनी, राधिका अग्रवाल, मानसी व्यास, तनिमा गौड़, सृष्टि बजाज, पूजा मूंधड़ा, भावना बोथरा, गु्रप लीडर सुमन शर्मा व ललित रतावा होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो