script#navratri 2017: संगीत पर दो दिन थिरकेंगे डांडिया रसिक, युवा वर्ग में उत्साह | Dandiya Rasik thrilled for two days on music enthusiasm in youth | Patrika News

#navratri 2017: संगीत पर दो दिन थिरकेंगे डांडिया रसिक, युवा वर्ग में उत्साह

locationबीकानेरPublished: Sep 17, 2017 01:39:22 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

कॉलोनियों और शहर में हो रहा डांडिया का अभ्यास

Dandiya practice

डांडिया का अभ्यास

बीकानेर. रोशनी व डांडियों की गूंज से सराबोर माहौल, सपरिवार मस्ती में डूबे लोग, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे शहरवासी और मंच पर कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति। यह सारा नजारा होगा राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में डांडिया महोत्सव का। 23 व 24 सितम्बर को होने वाले डांडिया में बेताब शहरवासी सपरिवार डांडियां खनकाएंगे, वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी।
दो दिन तक होने वाले डांडिया आयोजन में बीकानेरवासी परिवार सहित उत्साह से भागीदारी करते हैं। इसी उत्साह के चलते शहर भर में डांडिया का अभ्यास चल रहा है। अंदरूनी शहर के साथ-साथ कॉलोनियों में भी युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
रोशनी से सजावट
मैदान में आधुनिक लाइटों व हाई वोल्टेज साउंड सिस्टम लगेगा व चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट की जाएगी। कार्यक्रम का टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होगा जिससे दर्शक पूरे मैदान में चल रहे उत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान में फूड कोर्ट बनाया जाएगा। विशाल मंच पर होगी कलाकारों की डांस प्रस्तुतियां।
महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं, युवा के साथ-साथ बुजुर्ग अपना हुनर दिखा कर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे। डांडिया महोत्सव में केवल कपल पासधारकों को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन पर विशेष ध्यान
डांडिया महोत्सव में अपनी उपस्थित को आकर्षक बनाने के लिए शहरवासी ड्रेस, डांडियां, ज्यूलरी आदि पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए महिलाएं एवं युवतियां मैचिंग की वेशभूषा पर तो युवा वर्ग टेम्परेरी टेटू और मेकअप को लेकर संवेदनशील दिखाई दे रहे हैं। शहर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी गुजरात व राजस्थान की लोक संस्कृति का आनंद लेंगे। युवा व परिवार को लोग मिल कर सबसे अलग दिखने के लिए मेहनत करते हैं।
बेस्ट पाएंगे गिफ्ट
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर- मेल और फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल के साथ फेस ऑफ द डे के पुरस्कार दिए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो