scriptकुएं में मिले शिकार कर डाले 6 चिंकारा हिरणों के शव | Dead bodies of 6 chinkara deer found in the well in bikaner | Patrika News

कुएं में मिले शिकार कर डाले 6 चिंकारा हिरणों के शव

locationबीकानेरPublished: Jan 27, 2020 10:34:38 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

bikaner news dear hunting: हिरणों का शिकार 22 जनवरी की रात को किया गया। जिसका प्रकरण वन विभाग ने दर्ज किया।

कुएं में मिले शिकार कर डाले 6 चिंकारा हिरणों के शव

कुएं में मिले शिकार कर डाले 6 चिंकारा हिरणों के शव

बीकानेर. लूणकरनसर के ग्राम शुभोलाई के पास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 6 चिंकारा हिरणों का शिकार कर शिकारियों ने शव कुएं में छुपा दिए। वन विभाग की टीम ने शवों को कुएं से बाहर निकालकर दो शिकारियों को दबोचा है। साथ ही उनके कब्जे से शिकार में काम लिए हथियार भी बरामद किए है।

उप वन संरक्षक ने बताया कि हिरणों का शिकार 22 जनवरी की रात को किया गया। जिसका प्रकरण वन विभाग ने 23 जनवरी को दर्ज किया।
प्रकरण में हिरण शिकार के आरोप में रोशन खां पुत्र यासिन खां निवासी सादोलाई और लालू खां पुत्र मंजूर खां निवासी सादोलाई को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से डिब्बा मोटर यंत्र, टॉर्च, लाठी, छुरी के साथ ही शिकार में काम ली गाड़ी जब्त की है।

दोनों आरोपियों ने रिमांड अवधि में पूछताछ में बताया कि चिंकारा हिरणों के शव सादोलाई गांव के पुरारे कुएं में छिपाए। जिनको बरामद कर लिया गया है। वन विभाग ने पुलिस के साथ एसडीआरएफ की मदद से कुएं की तलाशी ली। प्रकरण की जांच राज्य वन सेवा के अधिकारी को सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो