scriptशाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन | Demonstrated in favor of farmers on Shahjahanpur border | Patrika News

शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन

locationबीकानेरPublished: Mar 01, 2021 06:57:24 pm

Submitted by:

Jaibhagwan Upadhyay

bikaner news – Demonstrated in favor of farmers on Shahjahanpur border

शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन

शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन

बीकानेर.
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को किसानों के समर्थन में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरना दिया गया। शहर जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की सैंकड़ों कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं।
गौड़ ने बताया कि धरने में महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करते हुए प्रदर्शन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही। गौड़ ने बताया कि गाजीपुर सिंघु बॉर्डर और शाहजहांपुर बॉर्डर पर नब्बे दिनों से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार इस ओर ध्यान तक नहीं दे रही है।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज व सह प्रभारी ज्योति रोतैला, जोधपुर मेयर कुंती देवड़ा, अलवर जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, जयपुर हेरिटेज की अध्यक्ष रानी लुबना, जयपुर देहात की महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता गुर्जर आदि ने संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो