scriptकमजोर नहीं हो रहा है डेंगू का डंक, नौ मरीज और मिले | Dengue Fever in bikaner | Patrika News

कमजोर नहीं हो रहा है डेंगू का डंक, नौ मरीज और मिले

locationबीकानेरPublished: Nov 25, 2019 11:58:34 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

bikaner news- जिले में डेंगू नियंत्रण से बाहर हो रहा है। इस बार डेंगू मरीजों का आंकड़ा पिछले वर्ष के आंकड़े को पार कर गया है। अब भी हर दिन डेंगू से आठ से दस मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं।

Dengue Fever in bikaner

कमजोर नहीं हो रहा है डेंगू का डंक, नौ मरीज और मिले

बीकानेर. जिले में डेंगू नियंत्रण से बाहर हो रहा है। इस बार डेंगू मरीजों का आंकड़ा पिछले वर्ष के आंकड़े को पार कर गया है। अब भी हर दिन डेंगू से आठ से दस मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। डेंगू के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग समाजसेवी संगठनों का सहारा ले रहा है। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है।पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एलए गौरी ने बताया कि शनिवार को डेंगू की आशंका के चलते 70 मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें से नौ की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
इस साल अब तक डेंगू की आशंका के चलते 8583 लोगों की जांच कराई जा चुकी है, जिसमें716 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। वहीं डेंगू से सात लोगों की मौत हो चुकी है। विदित रहे कि वर्ष 2018 में डेंगू के 492 मरीज रिपोर्ट हुए थे और 10 मरीजों की मौत हुई थी।

घर-घर संपर्क
एमडीवी सेलीब्रिटी गु्रप के सदस्य डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. राकेश वर्मा के नेतृत्व में रविवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी में घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. वर्मा ने घर में मच्छरों के पनपने वाले स्थानों के बारे में बताया। वहीं संगठन के सदस्य विनोद सोनी, किशोर पारीक, पवन राठी, योगेश बिस्सा, दीपक व्यास, धर्मेन्द्र श्रीमाली, महेश श्रीमाली, गिरिराज जोशी, शिव श्रीमाली ने भी घर-घर संपर्क कर लोगों को डेंगू रोग से बचाव के लिए जागरूक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो