scriptडिजिटल अभिलेखागार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण | Digital archives important for the future | Patrika News

डिजिटल अभिलेखागार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

locationबीकानेरPublished: Mar 05, 2021 05:50:07 pm

Submitted by:

Vimal

सलाउद्दीन अहमद ने किया अवलोकन

डिजिटल अभिलेखागार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

डिजिटल अभिलेखागार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

डिजिटल अभिलेखागार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

सलाउद्दीन अहमद ने किया अवलोकन

बीकानेर. प्रदेश में मुख्य सचिव के पद पर रहे सलाउद्दीन अहमद ने राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर का अवलोकन किया। विशेष रूप से अभिलेखागार म्यूजियम देखने बीकानेर आए सलाउद्दीन अहमद ने शोधार्थी के रूप में भी कई पत्रावलियों का अवलोकन किया।

डिजिटल अभिलेखागार, अभिलेख संग्रहालय तथा अभिलेख प्रबंध को देखकर अहमद ने निदेशक डॉ. महेन्द्र खडग़ावत व अभिलेखागार परिवार के कार्यो की सराहना की। उन्होंने विभाग में चल रहे डिजिटाईजेशन कार्य के संबंध में जानकारी ली तथा डिजिटल अभिलेखागार को भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. खडग़ावत के अनुसार उन्होंने दुर्लभ पुस्तकों व उनके रख रखाव संबंधी जानकारी प्राप्त की। विभागीय शोध कक्ष में शोधार्थी के रूप में पंजीकरण कराया तथा शोध कार्य से संबंधित प्रक्रिया को जाना। अभिलेख संग्रहालय में बनी विभिन्‍न दीर्घाओंं का अवलोकन किया। अ‍हमद अपने दो दिवसीय बीकानेर दौरे में दोनों ही दिन अभिलेखागार में रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो