scriptकिसानों ने कर्जमाफी के आदेशों की प्रतियां जलाई | display in bikaner | Patrika News

किसानों ने कर्जमाफी के आदेशों की प्रतियां जलाई

locationबीकानेरPublished: Jan 08, 2019 08:46:28 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

कर्जामाफी आदेश की प्रतियां जलाई व विरोध जताया

display in bikaner

किसानों ने कर्जमाफी के आदेशों की प्रतियां जलाई

रामसर में राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन

नापासर. रामसर गांव में किसानों ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया व कर्जमाफी के आदेशो की प्रतियां जलाई। किसान नेता भरतराम कस्वां के नेतृत्व में हीराराम, पूर्व सरपंच जैसाराम,आशाराम सहित सैकडों किसानों ने कर्ज माफी के आदेशों को झूठा बताते हुए प्रतियां जलाई। साथ ही मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया। किसानों ने पुतला दहन कर्ज माफी के झूठे आदेश की प्रतियां जलाने से पहले सभा की और सरकार द्वारा कर्जमाफी के नाम पर किसानों का मजाक उड़ाए जाने का विरोध किया।
कर्जामाफी आदेश की प्रतियां जलाई व विरोध जताया

सूडसर. कस्बे एवं यहां के आसपास के गांवों में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी एवं आधे-अधूरे कर्जमाफी के खिलाफ व पैंतीस सौ रुपये बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर किसान सभा के सदस्यों व किसानों ने गहलोत सरकार के कर्जामाफी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कामरेड मोहन भादू, राजेन्द्र जाखड़, सूडसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहनदास स्वामी, कैलाश भादू, विनोद पंवार, माणक स्वामी, जगदीश जाखड़, रामलाल भादू, सत्यनारायण स्वामी, मूलाराम भादू आदि समेत बड़ी संख्या में किसानों व बेरोजगारों युवाओं ने सूडसर कस्बे मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कर्जामाफी आदेश की प्रतियां जलाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो