scriptपशुओं की भी गर्मी की छुट्टी, दोपहर में ३ घंटे तक कार्य से मुक्त | District Collector issued order for cattle carrying people | Patrika News
बीकानेर

पशुओं की भी गर्मी की छुट्टी, दोपहर में ३ घंटे तक कार्य से मुक्त

भीषण गर्मी में अब पशुओं की भी गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने भार ढोने के लिए पशुओं का उपयोग दोपहर १२ से ३ बजे के बीच करने पर रोक लगाई है। यह व्यवस्था जून में रहेगी। इसके बाद तापमान और मौसम

बीकानेरJun 12, 2019 / 11:30 am

Ramesh Bissa

District Collector issued order for cattle carrying people

पशुओं की भी गर्मी की छुट्टी, दोपहर में ३ घंटे तक कार्य से मुक्त

बीकानेर.भीषण गर्मी में अब पशुओं की भी गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने भार ढोने के लिए पशुओं का उपयोग दोपहर १२ से ३ बजे के बीच करने पर रोक लगाई है। यह व्यवस्था जून में रहेगी। इसके बाद तापमान और मौसम
को देखकर आगे भी बढ़ाई जा सकती है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने आदेश में कहा कि प्रतिकूल मौसम और परिस्थितियों में पशु काल का ग्रास बन जाते हैं। एेसे में उन्हें बचाना आवश्यक हो जाता है। पशु मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पशुओं पर क्षमता से अधिक भार नहीं ढोएं। साथ ही गर्मी को देखते हुए दोपहर १२ से ३ बजे तक पशु को भार ढोने के कार्य से मुक्त रखा जाए।
तेज हवा से पारा गिरा, तपिश बरकरार
तापमान में आई दो
डिग्री की गिरावट
बीकानेर. बीकानेर अंचल में पिछले एक पखवाड़े से लोग गर्मी से परेशान है। हालांकि मंगलवार को तेज हवा चलने से तापमान में आई गिरावट से लोगों के थोड़़ी राहत जरूर मिली। सुबह से ही शुरू हुई तेज हवा शाम तक जारी रही जिससे हवाओं तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर हवा की रफ्तार करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके बाद भी कूलर-पंखे बेअसर रहे और तीखी धूप व उमस ने लोगों को दिन और रात में भी परेशान किया। पशु पक्षी भी गर्मी और उमस से व्याकुल देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में तेज हवा व मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान ४५.१ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Bikaner / पशुओं की भी गर्मी की छुट्टी, दोपहर में ३ घंटे तक कार्य से मुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो