script

दिव्यांग सैलानियों ने देखा जूनागढ़ का वैभव

locationबीकानेरPublished: Sep 17, 2017 01:55:59 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

फ्रांस का 14 सदस्यीय दल बीकानेर पहुंचा

France's 14-member party

फ्रांस का 14 सदस्यीय दल

बीकानेर. फ्रांस से निकला दिव्यांग लोगों का 14 सदस्यीय दल शनिवार को बीकानेर पहुंचा। इसमें शामिल दिव्यांगों ने जूनागढ़ किले के वैभव को देख खूब सराहना की। शहर की संस्कृति और कला के नमूनों को देख अभिभूत हुए सैनालियों ने यहां फिर से आने की इच्छा जाहिर कर डाली।
फ्रांस की रोल ऑफ एशिया कम्पनी के राकेश कुमार ने बताया कि मिस्टर क्लेमेंट एवालेय इस कम्पनी के मालिक हैं। उनके दोस्त ने ही उन्हें देश-विदेश का भ्रमण करवाने का जिम्मा लिया था। यह दल बीकानेर भ्रमण के बाद जैसलमेर और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होगा।
छात्राओं को स्टार्टअप की जानकारी दी

बीकानेर. युवा विकास केन्द्र एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप टेडस्टार्ट के संदीप पूनियां ने छात्राओं के साथ स्टूप्रिन्योर कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की।
19 सितंबर को छात्राओं के लिए स्टुप्रिन्योर का आरियन्टेशन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्राएं अपने इनोवेशन स्टार्टअप आइडिया साझा करेगी। कॉलेज प्राचार्य ने भी छात्राओं को नवाचार से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा आल्हा, डॉ.रजनी शर्मा, डॉ. कल्पना खण्डेलवाल, डॉ. धनवंती विश्नोई, डॉ. आभा ओझा ने विचार रखें।
महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर. पेट्रोल पदार्थ एवं सब्जियों की बढ़ती कीमतों तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस ने शनिवार को कोट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। हाथो में सब्जी की टोकरी और रसोई गैस चुल्हा के साथ सरकार को जमकर कौसा।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अगुवाई में महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया गया और कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन में सिंवरी चौधरी, सरस्वती लेघा, हबीबा चौधरी, मुमताज शेख, सपना तिवारी, मुमताज बानो, विमला, मंजू गोस्वामी, कमली बानो, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो