scriptचीनी व फ्यूल के बढ़े दाम, दस फीसदी महंगे हुए चीनी उत्पाद | Diwali | Patrika News

चीनी व फ्यूल के बढ़े दाम, दस फीसदी महंगे हुए चीनी उत्पाद

locationबीकानेरPublished: Oct 20, 2021 05:24:04 pm

Submitted by:

Vimal

मक्खनदाना, महल -माळिया व चीनी करवा के बढ़े दाम
 

चीनी व फ्यूल के बढ़े दाम, दस फीसदी महंगे हुए चीनी उत्पाद

चीनी व फ्यूल के बढ़े दाम, दस फीसदी महंगे हुए चीनी उत्पाद

बीकानेर. लगातार बढ़ रही महंगाई का असर इस बार लक्ष्मी पूजन में काम आने प्रसाद मक्खनदाना और महल -माळिया सहित करवा चौथ के करवा पर भी नजर आ रहा है। चीनी और फ्यूल के बढ़े दाम के कारण चीनी से बने विभिन्न उत्पादों पर भी इसका असर पड़ा है। पिछली साल की तुलना में इस बार लोगों को दस फीसदी अधिक दाम चुका कर मक्खनदाना, महल -माळिया और करवा खरीदने पड़ रहे है। दीपावली को लेकर चीनी उत्पादों की दुकाने सज गई है व खरीदारी भी शुरू हो गई है।

 

इन दामों पर बिक्री

चीनी उत्पाद व्यवसाय से जुड़े रविन्द्र जोशी के अनुसार चीनी और फ्यूल के बढ़े दामों के कारण मक्खनदाना, महल -माळिया और करवा के भाव में लगभग दस प्रतिशत बढ़े है। उन्होंने बताया कि इस बार मक्खनदाना, महल-माळिया 80 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहे है। वहीं चीनी से बना करवा 15 रुपए प्रति नग अनुसार बिक्री हो रही है।

 

चीनी व फ्यूल के बढ़े भाव का असर

चीनी उत्पाद व्यवसायियों के अनुसार चीनी और फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी का असर इनके भाव पर पड़ा है। व्यवसायियों के अनुसार पिछले साल चीनी 35 से 36 रुपए प्रति किलोग्राम उपलब्ध हो रही थी। इस बार 40 से 42 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं 70 रुपए प्रति लीटर डीजल के भाव थे इस बार 105 रुपए प्रति लीटर है।

 

घर-घर में उपयोग

चीनी से बनने वाले मक्खनदाना और महल -माळिया का लक्ष्मी पूजन के दौरान घर-घर में उपयोग होता है। हर साल दीपावली पर शहर में ही नहीं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में इनकी बिक्री होती है। चीनी उत्पाद व्यवसाय से जुड़े रविन्द्र जोशी के अनुसार शहर में स्थित एक दर्जन से अधिक कारखानों में लगभग 40 टन चीनी से मक्खनदाना और महल माळिया की बिक्री दीपावली के अवसर पर होती है।

 

दुकानें सजी, बिक्री शुरू

दीपावली को लेकर शहर के विभिन्न बाजारों में चीनी से बने उत्पादों की दुकानें सज गई है। इन पर बिक्री भी शुरू हो गई है। शहर में लगने वाली स्थाई दुकानों के साथ अस्थाई दुकानों पर भी ये उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी दुकानदार शहर में पहुंचकर इनकी खरीदारी कर रहे है। गाड़ों के माध्यम से भी गली -मोहल्लों में इन उत्पादों की बिक्री होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो