scriptनहीं पता कहां है 59 वरिष्ठ अध्यापकों का पदस्थापन | Do not know where the posting of 59 senior teachers | Patrika News

नहीं पता कहां है 59 वरिष्ठ अध्यापकों का पदस्थापन

locationबीकानेरPublished: Mar 17, 2019 11:30:29 am

Submitted by:

Nikhil swami

बीकानेर जिले में १९८६ से १९९८ तक नियुक्त ५९ वरिष्ठ अध्यापकों की जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है। इन वरिष्ठ अध्यापकों के पद स्थापन का नया पता नहीं होने के कारण विभाग के सभी अधिकारी अब इन्हें ढूंढने में लगे हैं। इसके लिए संस्था प्रधानों से भी बात कर जानकारी मांगी जा रही है।

senior teacher

education

बीकानेर. बीकानेर जिले में १९८६ से १९९८ तक नियुक्त ५९ वरिष्ठ अध्यापकों की जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है। इन वरिष्ठ अध्यापकों के पद स्थापन का नया पता नहीं होने के कारण विभाग के सभी अधिकारी अब इन्हें ढूंढने में लगे हैं। इसके लिए संस्था प्रधानों से भी बात कर जानकारी मांगी जा रही है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण का पुराना पता विभाग के पास है लेकिन वर्तमान पदस्थापन का पता इन वरिष्ठ अध्यापकों के नहीं देने से यह परेशानी आई है। विभाग इन वरिष्ठ अध्यापकों की जानकारी सभी संस्था प्रधानों व अन्य अधिकारियों को मैसेज भेजकर वाटस्अप पर भी मंगवा रहा है, जिससे इनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी मिल सके और वरिष्ठ अध्यापकों की जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों को सुधारा जा सके।

जानकारी मांगी है
&इन वरिष्ठ अध्यापकों का विभाग के पास पुराना पता है। नए पते के लिए शाला दर्पण व संस्था प्रधानों से बात कर इनकी जानकारी मंगवाई जा रही है।
महावीर पूनिया, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा संभाग

ट्रेंडिंग वीडियो