scriptमाइनस पांच डिग्री तापमान में भी नहीं डिगे कदम | Do not move even in temperature by five degrees below | Patrika News

माइनस पांच डिग्री तापमान में भी नहीं डिगे कदम

locationबीकानेरPublished: Jan 16, 2019 01:07:59 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

पर्वतारोहण व ट्रेकिंग कर लौटा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया का दल

Do not move even in temperature by five degrees below zero

Do not move even in temperature by five degrees below zero

बीकानेर. यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बीकानेर इकाई का दल आठ हजार फीट की ऊंचाई तक ट्रेकिंग कर बीकानेर लौट आया। दल का जिला समन्वयक संजीव पारीक ने नेतृत्व किया। दल में १५ सदस्यों के साथ डलहौजी कालाटोप-खजियार-मंगला पर्वतारोहण और ट्रेकिंग अभियान पूर्ण किया।
दल में बीकानेर के महेश तिवारी, केके जोशी, धर्मेन्द्र दाधीच, पीएन शर्मा, संजीव पारीक, अजय शर्मा, हरीश गहलोत, भुवनेश खण्डेलवाल, पुरुषोत्तम बिल्खीवाल व उमेश माथुर शामिल हुए। इसमें देश के दस राज्यों के ५३ लोग शामिल हुए। दल को पहले ही दिन ६ जनवरी को डलहौजी बेस कैंप पहुंचने से पहले भारी स्नोफॉल का सामना करना पड़ा।
सात जनवरी को माइनस एक डिग्री तापमान में डलहौजी में ट्रेनिंग की। वहीं ८ जनवरी को आठ हजार फीट ऊंचाई पर कालाटोप तक १५ किलोमीटर की ट्रेनिंग की। यहां माइनस पांच डिग्री तापमान के बावजूद ट्रेकिंग और पर्वतारोहण करने वालों के पांव नहीं डिगे।
इसके बाद ९ जनवरी को कालाटोप से खजियार तक की १६ किलोमीटर की दूरी तय की। इस बीच अनेक सदस्य बर्फ पर फिसले लेकिन हिम्मत नहीं हारी। वहीं १० जनवरी को दल ने १५ किलोमीटर की ट्रेकिंग खजियार से मंगला तक जंगल और तीव्र ढलान के बीच की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो