बीकानेर व्यापार उद्योग संघ के अध्यक्ष जुगल राठी की कार पर फायरिंग के मामले में कार चालक बापू कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश गुर्जर की ओर से नयाशहर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गाड़ी लेकर जस्सूसर गेट जा रहा था। तभी पारीक चौक स्थित माताजी मंदिर के पास सामने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए, जिनके चेहरे पर नकाब बंधा हुआ था। बाइक पर पीछे व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।