scriptएक लाख शिक्षकों के गृह जिलों का नहीं पता | education department news | Patrika News

एक लाख शिक्षकों के गृह जिलों का नहीं पता

locationबीकानेरPublished: Sep 13, 2017 09:11:00 am

प्रारंभिक शिक्षा विभाग : पोर्टल पर अब तक 39 हजार शिक्षकों के ही गृह जिले अपलोड

education department news
एक तरफ राज्य सरकार प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्यापकों के गृह जिलों की जानकारी लेकर प्रतिबंधित जिलों में कार्यरत शिक्षकों को गृह जिलों में भेजने की तैयारी कर रही है, वहीं प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 1 लाख 12 हजार 283 शिक्षकों के गृह जिलों का पोर्टल पर अता-पता ही नहीं है। एेसे में प्रतिबंधित जिलो में कार्यरत शिक्षकों के अपने गृह जिलों में जाने का सपना चकनाचूर होता दिखाई देता है।
 तुरंत दर्ज करने के निर्देश

हाल ही सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से प्रतिबंधित 11 जिलों में कार्यरत शिक्षकों के गृह जिलों की जानकारी मांगी थी। इसके तहत प्रारंभिक शिक्ष निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके जिले में कार्यरत शिक्षकों के गृह जिले शाला दर्शन पोर्टल पर तुरंत दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 11 सितम्बर तक महज 38 हजार 919 शिक्षकों के गृह जिलों की जानकारी ही पोर्टल पर दर्ज हो पाई है।
74 प्रतिशत शिक्षकों की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल में नहीं है दर्ज

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के पोर्टल के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 1 लाख 51 हजार 202 शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें से केवल 38 हजार 919 शिक्षकों के गृह जिले की जानकारी ही पोर्टल पर दर्ज हो पाई है। यह कुल कार्यरत शिक्षकों का 28.74 प्रतिशत ही है। अब भी 74 प्रतिशत शिक्षकों के गृह जिले की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई है।
जिले के 2700 शिक्षकों की जानकारी दर्ज नहीं
बीकानेर जिले में प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आकड़ों के अनुसार 4 हजार 102 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से अब तक केवल 1 हजार 413 शिक्षकों के ही गृह जिलों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। यह जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कुल तृतीय श्रेणी अध्यापकों का 34.45 प्रतिशत है। अब भी जिले के 65.55 प्रतिशत शिक्षकों के गृह जिले की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर दर्ज होनी बाकी है। जिले के 2 हजार 689 शिक्षकों के गृह जिलों का शाला दर्शन पोर्टल पर अंकन होना शेष है।

ट्रेंडिंग वीडियो