script

गणगौर पर्व की तैयारिया की पूरी

locationबीकानेरPublished: Mar 29, 2017 09:20:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक. जिले में गणगौर का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही 16 दिनों से चल रहे गणगौर महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर सुहागिनों व युवतियों द्वारा व्रत रखा जाएगा। ‘भंवर म्हाने पूजण द्यो गणगौर, ईसर पूजे पार्वती, म्हे पूजू म्हाका स्वाग ने सरीखे गीतों के बीच महिलाएं व युवतियां गणगौर की पूजा करेगी

टोंक में घेवर बनाने में जुटा हलवाई।

टोंक. जिले में गणगौर का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही 16 दिनों से चल रहे गणगौर महोत्सव का समापन होगा।

टोंक. जिले में गणगौर का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही 16 दिनों से चल रहे गणगौर महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर सुहागिनों व युवतियों द्वारा व्रत रखा जाएगा। ‘भंवर म्हाने पूजण द्यो गणगौर, ईसर पूजे पार्वती, म्हे पूजू म्हाका स्वाग ने सरीखे गीतों के बीच महिलाएं व युवतियां गणगौर की पूजा करेगी। गणगौर पर्व से उत्साहित महिलाएं बुधवार देर रात तक हाथों में मेहंदी रचाती रही। इधर, मिठाई की दुकानों पर घेवर की बिक्री बढ़ गई।
आयो लाल झूले लाल

देवली . शहर में मंगलवार को सिन्धी समाज की ओर से चेटीचण्ड का पर्व मनाया गया। समाज के विनोद धर्मानी ने बताया कि सुबह सिन्धी समाज की महिलाओं ने गुरुद्वारा में भगवान झूलेलाल की झांकी सजाई तथा भजन गाए। दोपहर में लंगर का आयोजन हुआ। बाद में भगवान झूलेलाल की बैण्डबाजे से शोभायात्रा निकाली।
 शोभायात्रा के आगे युवक-युवतियां डाण्डिया नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान आयो लाल झूले लाल के जयकारे गंूज उठे। इसके बाद समाज के लोग नाचते गाते बोरड़ा गणेश मन्दिर पहुंचे। जहां झूलेलाल-बेड़ापार के जयकारों के साथ भगवान की ज्योति का विसर्जन किया। कार्यक्रम में सिन्धी समाज अध्यक्ष नरेन्द्र सुखवानी समेत सिख, पंजाबी व बिलोची समाज के लोग भी शामिल हुए। 

ट्रेंडिंग वीडियो