scriptसादा खानपान अपनाने पर जोर | Emphasis on adopting plain catering | Patrika News

सादा खानपान अपनाने पर जोर

locationबीकानेरPublished: Feb 17, 2020 06:07:35 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षा शिविर संपन्न

सादा खानपान अपनाने पर जोर

सादा खानपान अपनाने पर जोर

बीकानेर/गंगाशहर. वैद्य महावीर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रमें चल रहा तीन दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा में सभी व्याधियों का उपचार संभव है। वैद्य महावीर प्रसाद शर्मा के अनुज रामप्रसाद शर्मा ने उनके जीवन से जुड़े कई प्रसंगों का जिक्र किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने संस्था परिसर में विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों से सहयोग लेने का सुझाव दिया। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगाशहर के अध्यक्ष वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि वैद्य शर्मा के बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती हैं। पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष फकीर चंद व्यास तथा केंद्र के पूर्व अध्यक्ष मेघराज बोथरा ने कहा कि शर्मा का जीवन प्राकृतिक चिकित्सा को समर्पित रहा। तेरापंथ धर्म संघ के संत अश्वनी प्रज्ञ ने प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं देने वाले योगाचार्य सरदार प्रेम सिंह, नामधारी, मेघनाथ, हितेंद्र मारू,चिकित्सा प्रभारी दुर्गा देवी व्यास आदि को सम्मानित किया गया। केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि 60 संभागियो ने चिकित्सा एवं योग शिविर में भागीदारी निभाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो