scriptकौशल विकास से भारत को मिली नई पहचान : पाण्डेय | employment rojgar fair rojgar mela in bikaner | Patrika News

कौशल विकास से भारत को मिली नई पहचान : पाण्डेय

locationबीकानेरPublished: Oct 14, 2019 11:21:43 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner rojgar mela- दो दिवसीय रोजगार मेला सम्पन्न
 

employment rojgar fair rojgar mela in bikaner

कौशल विकास से भारत को मिली नई पहचान : पाण्डेय

बीकानेर. सेठ तोलाराम बाफना स्कूल में चल रहा दो दिवसीय रोजगार मेला रविवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में कौशल विकास मंत्रालय के मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य हुए है, इससे भारत की एक विशेष पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा को कौशल एवं उद्यमिता से जोड़कर रोजगार के अवसरों में वृद्धि की जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर के युवा हनुहरमंद है, अगर उन्हें सही मार्गदर्शन तथा अवसर मिले तो वो नए आयाम स्थापित कर सकते है।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के राष्ट्रीय प्रमुख जयकान्त सिंह ने रोजगार मेले से संबंधित जानकारी दी। स्कूल के सीइओ डॉ. पी एस वोहरा ने भी विचार रखे। समारोह मे शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, एनएसडीसी के स्टेट हैड अब्दुल कलाम सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।
विजेता पुरस्कृत
रोजगार मेले के दौरान बिजनस प्लान के विजेता पूजा मूंधड़ा, नयनतारा बोथरा, कृतिका व प्रियंका को प्रमाण पत्र प्रदान कर तथा कुंदन जडाउ व सिलाई कढाई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केन्द्रीय मंत्रियों ने सम्मानित किया। मेले के स्थानीय समन्वयक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि युवाओं को मुद्रा लोन की जानकारी दी गई। मेले में 4800 युवाओं ने पंजीयन करवाया। इसमें से 780 युवाओं को जॉब लेटर ऑफर किया गया।

गुरुजन कौशलाचार्य अवार्ड दिया
गुरु-शिष्य परम्परा के अंतर्गत बीकानेर के गुरुजनों को ‘कौशलाचार्य’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। पृथ्वीराज सिंह, इन्द्र मोहन, आर के सिंह, हेमन्त कुमार, उत्तम सिंह, सुधेश व्यास, किशोर सिंह राजपुरोहित, स्नेहा नारंग, कैलाश, अमित पुरोहित, शंभुदयाल सुथार, मोहम्मद अयूब, रामनारायण सुथार,उषा नाथ, पूजा कच्छावा, रवि गहलोत, विजय कुमार श्रीमाली, शिवजी सुथार को कौशलाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो