सालों बाद भरी सूनी गोद, घरों में गूंजी किलकारियां
बीकानेरPublished: Jul 21, 2023 10:32:43 am
- सात साल में 457 महिलाओं को मिला मातृत्व सुख
- पीबीएम के फर्टिलिटी क्लिनिक में हर साल 65 महिलाओं का उपचार


सालों बाद भरी सूनी गोद, घरों में गूंजी किलकारियां
केस एक : नाम भगवानी देवी (बदला हुआ)। शादी को 11 साल हो गए लेकिन, संतान का सुख नहीं मिला। कई जगह चेकअप कराया। निजी सेंटरों में इलाज महंगा होने से भी उपचार नहीं ले पाई। बीकानेर के पीबीएम में फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू होने पर उपचार लिया और 11 साल बाद पुत्र के रूप में पहले बच्चे को जन्म दिया।