परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि पूगल रोड करणी इण्डस्ट्रीयल एरिया में आरजे ०७ बीकाणा ढाबा किराएशुदा होटल परिसर है। उक्त होटल सूर्यप्रकाश पुत्र पन्नालाल राजपुरोहित से किराए पर ले रखा है। सूर्यप्रकाश होटल परिसर खाली कराने का दबाव बना रहा था और नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर १९ दिसंबर, २० को विधिक नोटिस दिया। इससे नाराज आरोपी ने २५ फरवरी को उसके पिता श्यामसुंदर राजपुरोहित ने होटल खोली तब आरोपी सूर्यप्रकाश राजपुरोहित, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित व दो तीन अन्य ने होटल में घुसकर तोडफ़ोड़ की। आरोपियों ने उसके पिता व होटल में काम करने वाले लड़के देवकिशन व जयप्रकाश सोनी के साथ भी मारपीट की। आरोपी सूर्यप्रकाश के हाथों में रिवाल्वर थी। आरोपियों ने उसके पिता से बेरहमी से मारपीट की, वे पीबीएम अस्पताल के भर्ती है। आरोपी होटल पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों की करतूस यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।