scriptजिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का हुआ गठन | Establishment of Jal Shakti Kendra at district level | Patrika News

जिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का हुआ गठन

locationबीकानेरPublished: Jul 13, 2021 07:39:41 pm

Submitted by:

Jaibhagwan Upadhyay

bikaner news – Establishment of Jal Shakti Kendra at district level

जिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का हुआ गठन

जिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का हुआ गठन

बीकानेर.
जिला स्तर पर विभिन्न विभागों, एनजीओ के तकनीकी अधिकारियों, प्रतिनिधियों को मनोनीत कर जल शक्ति केंद्र का गठन किया गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि भू-जल विभाग के वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक पन्नालाल गहलोत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता संजय थोलिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता बलवीर सिंह, जल ग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिशाषी अभियंता धीरसिंह गोदारा, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता हनुमान कापरी आदि उपस्थित थे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि अधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्य करें, ताकि आपसी सामंजस्य बना रहे।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रूबी पाल को जल शक्ति केंद्र में शामिल किया गया है। यह केंद्र आभासी कार्यालय होगा। मनोनित प्रतिनिधि वर्षा जल संग्रहण सरंचनाओ के निर्माण एवं कृत्रिम भू-जल सरंचनाओ के निर्माण संबंधी जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन सामान्य जन को प्रदान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो