scriptपेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला | fire in transformer | Patrika News

पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

locationबीकानेरPublished: Sep 12, 2017 10:36:00 am

घटना के समय पेट्रोल पंप पर बरसात के कारण वाहन चालक ठहरे हुए थे। जैसे ही आग लगी वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े लोग हादसे की आशंका के चलते भाग छूटे।

fire in transformer
गजनेर रोड स्थित कल्ला पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया। इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बिजली के ट्रांसफार्मर में शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आग लग गई।
घटना के समय पेट्रोल पंप पर बरसात के कारण वाहन चालक ठहरे हुए थे। जैसे ही आग लगी वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े लोग हादसे की आशंका के चलते भाग छूटे। पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण पंप कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई को बंद करवा कर आग बुझाने में जुट गए।
नाल क्षेत्र में मिला मानव कंकाल
जिले के नाल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मानव कंकाल मिला है। पुलिस के अनुसार करमीसर निवासी रामलाल जाट ने बताया कि सोमवार को वह खेतों में अपने पशुओं को ढूंढऩे निकला था। तभी उसे एक खेत में मानव कंकाल पड़ा दिखाई दिया। रामलाल ने इसकी सूचना तत्काल नाल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार शव काफी दिन पुराना है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला बंदियों की तबीयत बिगड़ी
केन्द्रीय कारागार की महिला जेल में बंद पांच महिला बंदियों की सोमवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल से मिली जानकारी के अनुसार जेल के चालानी गार्ड बंदी लक्ष्मी, नैनू, अन्नी, गीता, रेणु को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के चलते पीबीएम अस्पताल लेकर गए। पांच में से दो महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है, शेष तीन का स्वास्थ्य चेकअप कराकर देर रात वापस कारागार ले आए। बीमार महिलाओं में एक श्रीगंगानगर जेल से यहां आई हुई थी। शेष बीकानेर में महिला जेल में ही बंद थी।
चल रहा इलाज
पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के चलते पांच महिला बंदियों को स्वास्थ्य चेकअप के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया था। उनकी तबीयत अब ठीक है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
कैलाश त्रिवेदी, जेल अधीक्षक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो