scriptविवाह समारोह में चली गोली, किशोर घायल | Firing at the wedding ceremony | Patrika News

विवाह समारोह में चली गोली, किशोर घायल

locationदौसाPublished: Apr 24, 2017 08:50:00 am

चारों तरफ खुशी का माहौल था। सभी नाच गाने में मशगूल थे और एक ही पल में सब कुछ शांत हो गया।

firing

firing

बीकानेर के सुभाषपुरा के पंजाबगिरान मोहल्ले में रविवार देर रात रातीजोगे के दौरान की गई फायरिंग में एक किशोर घायल हो गया। चारों तरफ खुशी का माहौल था। सभी नाच गाने में मश्गुल थे और एक ही पल में सब कुछ शांत हो गया।
गोली कार्यक्रम में शामिल होने आए 13 वर्षीय सोहेल खान पुत्र आमिर खान के हाथ व जांघ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सोहेल को गंभीर हालत में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया 
जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे है और अब उसकी हालत में भी कुछ सुधार है। गोली किसने चलाई कोई जानकारी नहीं। सदर थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना हुई है और पुलिस को जानकारी तक नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो