scriptफर्स्ट इंटरव्यू- जीत के बाद पत्रिका के साथ अर्जुनराम मेघवाल से विशेष बातचीत | First interview - Special talks with Arjunram Meghwal after victory | Patrika News

फर्स्ट इंटरव्यू- जीत के बाद पत्रिका के साथ अर्जुनराम मेघवाल से विशेष बातचीत

locationबीकानेरPublished: May 24, 2019 12:13:39 pm

Submitted by:

Atul Acharya

फाटकों की समस्या का समाधान व रोजगार सृजन प्राथमिकता
 

First interview - Special talks with Arjunram Meghwal after victory

फर्स्ट इंटरव्यू- जीत के बाद पत्रिका के साथ अर्जुनराम मेघवाल से विशेष बातचीत

बीकानेर. भाजपा(BJP) के अर्जुनराम मेघवाल(arjunram meghwal)ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल की है। जीत के बाद पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि हैट्रिक के साथ जिम्मेदारी बढ़ गई है। भाजपा परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि नए मंत्रिमण्डल का निर्णय पीएम का विशेषाधिकार है।
-अब केंद्र की नई सरकार में ५० प्रतिशत मंत्रिमण्डल में फेरबदल की बातें हो रही हैं। क्या मंत्री पद मिलेगा।
जवाब : ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार रहता है। प्रधान मंत्री मोदी जो निर्णय करेंगे, उसके साथ हैं। मंत्रिमण्डल में जगह मिलना या न मिलना, कोई मायने नहीं रखता। फिर कह रहा हूं कि मोदी परिवार का सदस्य हूं।
-टिकट मिलने से लेकर चुनाव परिणाम तक आप पूरी तरह विश्वस्त दिखे। क्या इस परिणाम को लेकर आश्वस्त थे।
जवाब : हम मोदी परिवार से हैं। शुरू से ही नकारात्मक की जगह सकारात्मक प्रचार के रास्ते पर चले। मोदी से सीखा कि आत्मविश्वास का स्तर हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। मोदी के 5 साल के काम और निर्णय क्षमता ने जनता का मन जीता।
-क्षेत्र की जनता को क्या कहना चाहेंगे
जवाब : संसदीय क्षेत्र की जनता और मतदाता, संगठन के लोगों को बधाई देता हूं। क्षेत्र में जो निष्पक्ष लोग रहते हैं, किसी विचारधारा से नहीं जुड़े हुए हैं, उन्होंने भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मदद की। उनका सबसे बड़ा आभारी हूं।
-उपलब्धियां और भविष्य की क्या योजना है?
जवाब : उपलब्धियां आपके सामने हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलना, हवाई सेवा शुरू करना, फोरलेन सड़कों का निर्माण, भारतमाला प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धि रही। आगे भी बीकानेर में सेरेमिक हब, माइनिंग हब और प्रदेश को सौर ऊर्जा हब के रूप में विकसित करने का कार्य कराया जाएगा। बीकानेर शहर की रेलवे फाटक
-राष्ट्रवार और मोदी लहर का कितना असर रहा।
जवाब : देश की जनता देख रही थी कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किस तरह आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त निर्णय कर रही है। निर्णय क्षमता और ‘मोदी है तो मुमकिन हैÓ, यह लोगों की मन की भावना थी। जो वोट के समय सामने आई।

ट्रेंडिंग वीडियो