scriptलोकनृत्य के साथ लोगों को सिखा रहे फिटनेस के गुर | Fitness tricks teaching people with folk dance | Patrika News

लोकनृत्य के साथ लोगों को सिखा रहे फिटनेस के गुर

locationबीकानेरPublished: Jan 13, 2019 12:17:01 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

बेंगलूरु के तीन सदस्य देश के विभिन्न लोकनृत्यों को नई थीम व नए-पुराने गानों के साथ करवार लोगों को फिट रहने के गुर सिखा रहे है। यह दल सादुल क्लब में आया हुआ, जहां युवाओं, महिलाओं को गानों के साथ नृत्य करवाकर फिट रहना सिखा रहे हैं।

group

group

बेंगलूरु के तीन सदस्य देश के विभिन्न लोकनृत्यों को नई थीम व नए-पुराने गानों के साथ करवार लोगों को फिट रहने के गुर सिखा रहे है। यह दल सादुल क्लब में आया हुआ, जहां युवाओं, महिलाओं को गानों के साथ नृत्य करवाकर फिट रहना सिखा रहे हैं।

यूएस एकेडमी व फिगरेट फिटनेस हब सादुल क्लब के सहयोग से दो दिवसीय जुम्बा फिटनेस शिविर लगाया जा रहा है। एकेडमी के निदेशक उत्तमसिंह ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे आ रहे हैं। यहां अफ्रीकन कार्डियो, भांगड़ा, दक्षिण भारतीय के गानों के साथ लोकनृत्य करवाए जा रहे हैं। बेंगलूरु के सदस्य ज्योति विगनेस, अनुष्का विरेश व मनोहर माटपा बीकानेर में विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को फिट रहने के गुर सिखाएंगे।
ज्योति ने बताया कि भारत में हजारों लोक नृत्य हैं, लेकिन देश के लोगों को इनकी जानकारी ही नहीं है। इसलिए देश में विभिन्न जगह पर ये लोकनृत्य सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग घर बैठे ही यू-ट्यूब पर लोकनृत्य की नई थीम व योग के साथ फिट रह सकते हैं।

यहां के वीडियो करेंगे अपलोड
ज्योति ने बताया कि वे यहां वीडियो डॉक्यूमेंट्री बना रहे हें। इसे अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान कैद किए नृत्य व अन्य नृत्य को मिक्स करके नए डांस के साथ यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। इसमें कालबेलिया, घूमर सहित अन्य सामान्य स्टेप्स को शामिल किया गया है। इससे पहले एक मिनट का वीडियो ‘वीरा गासेÓ अपलोड किया था, जिसे करीब दो करोड़ लोगों ने देखा।

एक साल तक सिखाएंगे गुर
ज्योति ने बताया कि एक जनवरी से देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां के लोकनृत्यों के साथ नए डांस को मिक्स करके लोगों को नृत्य के माध्यम से फिट कर रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे साल चलेगा। इसके लिए वे गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल करवा रहे हैं।
इससे पहले बेंगलूरु, पुणे, मुंबई, वलसाड, अहमदाबाद व उदयपुर में लोगों को लोकनृत्य सिखाया। बीकानेर के बाद जैसलमेर, कच्छ, राजकोट, द्वारिका, सूरत सहित देश के अन्य हिस्सों में जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो