राज्यपाल कलराज मिश्र आनलाइन करेंगे शिरकत
विद्यार्थियों को मिलेंगे 756 उपाधियां और 27 स्वर्ण पदक
बीकानेर.
वेटरनरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता में 25 फरवरी को आयोजित होगा। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से दीक्षांत समारोह दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया होंगे। तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् एवं सचिव कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र दीक्षांत समारोह के अतिथि होंगे।