महिला दिवस पर महिलाओं को कराया नि:शुल्क सफर
बीकानेरPublished: Mar 09, 2023 12:46:21 pm
महिला दिवस पर महिलाओं को कराया नि:शुल्क सफर


महिला दिवस पर महिलाओं को कराया नि:शुल्क सफर
बीकानेर. विश्व महिला दिवस पर रोडवेज प्रबंधन की ओर से महिलाओं को रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा कराई गई। यात्री भार को देखते हुए बुधवार को रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाईं। बीकानेर आगार प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि महिला दिवस पर बीकानेर जिले में 10 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर, कोलायत, नोखा, छतरगढ़, खाजूवाला के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं।