script

VIDEO : ‘गाजा’ का असर बीकानेर में संभव

locationबीकानेरPublished: Nov 14, 2018 08:00:13 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर. बीकानेर अंचल में चल रही उत्तर-पूर्वी हवा से दिवाली पर छोड़े गए पटाखों का प्रदूषण अब कम होने लगा है। इससे दिन के तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Gaza Storm Effect in bikaner

‘गाजा’ का असर बीकानेर में संभव

बीकानेर. बीकानेर अंचल में चल रही उत्तर-पूर्वी हवा से दिवाली पर छोड़े गए पटाखों का प्रदूषण अब कम होने लगा है। इससे दिन के तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहरी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह व शाम को हल्की धुंध भी छाई रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है। उधर, लक्षद्वीप की ओर आए ‘गाजाÓ तूफान का थोड़ा असर बीकानेर में पड़ेगा। इससे अगले सप्ताह बारिश भी हो सकती है।
शहर में चार-पांच दिन बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही सर्दी का असर भी तेज हो गया है। अलसुबह आसमान में धुंध छाई रही। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे सूरज की तपिश भी कम रही। शाम होते ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया और तापमान में दो डिग्री की कमी हो गई। अचानक तापमान में गिरावट के चलते शहरवासियों ने चदर की बजाय रजाई ओढऩा शुरू कर दिया है। सर्दी के चलते बाजार में दुकानें भी देरी से खुलने लगी हैं। अधिकतम तापमान ३०.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान १८.७ डिग्री सेल्सियस रहा।
बज्जू में बूंदाबांदी
बज्जू कस्बे में सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद शाम ५ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। बूंदाबांदी के बाद सर्दी का असर पर बढ़ गया। जैतपुर में भी दोपहर दो बजे बाद बारिश हुई। इससे गेहूं व सरसों की फ सलों में फ ायदा होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो