script

गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना – कहा, काले रंग से नहीं जनता से डरो

locationबीकानेरPublished: Sep 09, 2018 02:30:49 am

Submitted by:

rohit sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

ashok gehlot

गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना – कहा, काले रंग से नहीं जनता से डरो

बीकानेर/बज्जू.
मुख्यमंत्री वसुंधरा को काले रंग से नहीं जनता से डरना चाहिए। वे शिकायत करने के साथ स्वीकार करने की भी आदत डालें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू कस्बे में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते समय कही। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में माला पहनने का हक दिया है तो जनता को शिकायत करने का हक भी है।
खुद को भी न्योछावर कर सकता हूं..
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को काले रंग से डर लगता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को गौरव यात्रा के बजाय माफी यात्रा निकालकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। गहलोत ने पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री था और यहां अकाल पड़ गया। तब भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के पास मदद मांगने गया तो वसुंधरा राजे ने कहा था कि गहलोत दिल्ली में भीख मांग रहे है। मैं तो राजस्थान के लिए खुद को भी न्योछावर कर सकता हूं।
कांग्रेस सरकार 4 साल पहले कर चुकी है..
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कंजूस कहकर संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने जो श्रीकोलायत में राजकीय कॉलेज बनाने की घोषणा की, वह कांग्रेस सरकार 4 साल पहले कर चुकी है। भाजपा सरकार ने ही कॉलेज को बंद कर दिया था। प्रदेश में बंद बजरी खान मामले पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ही बजरी खनन को बंद करवाया है। इससे पांच हजार की बजरी अब 50 हजार की हो गई।
भाटी ने गहलोत के सामने ये रखीं मांगें
गहलोत ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने बजरी माफिया को पनपाया है। अब जनता ही इस सरकार को निपटाएगी। सभा में कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने गहलोत के सामने बज्जू के साथ कोलायत, देशनोक में राजकीय कॉलेज, बज्जू में पंचायत समिति, एसडीएम कार्यालय, रणजीतपुरा ओसिया में सड़क और हर पंचायत पर गोशाला बनवाने आदि की मांग रखी।

ट्रेंडिंग वीडियो