scriptखुश खबर : बीकानेर नगर निगम क्षेत्र का फिर होगा सीमांकन, बढ़ जाएंगे 20 वार्ड | Happy news: Bikaner municipal area will again be demarcated reduced t | Patrika News

खुश खबर : बीकानेर नगर निगम क्षेत्र का फिर होगा सीमांकन, बढ़ जाएंगे 20 वार्ड

locationबीकानेरPublished: Jun 11, 2019 09:42:15 am

Submitted by:

Jitendra

बीकानेर. वर्ष 2011की जनगणना के आधार पर होगा वार्डों का पुनर्गठनअब 60 की जगह होंगे; 80 वार्ड नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में 10 -10 तथा देशनोक में 5 वार्ड बढ़े।

खुश खबर : बीकानेर नगर निगम क्षेत्र का फिर होगा सीमांकन, बढ़ जाएंगे 20 वार्ड

खुश खबर : बीकानेर नगर निगम क्षेत्र का फिर होगा सीमांकन, बढ़ जाएंगे 20 वार्ड

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में अब 60 की जगह 80 वार्ड होंगे। इसके लिए वार्डों का पुन: सीमांकन एवं पुनर्गठन होगा। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का पुनर्गठन होगा। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में २० वार्ड बढ़ाए गए हैं। वहीं जिले की नोखा नगर पालिका में 35 की जगह 45 वार्ड, देशनोक नगर पालिका में 20 की जगह 25 और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 30 की जगह 40 वार्ड होंगे। वार्डों के पुन: सीमांकन और पुनर्गठन के लिए मुख्य पालिका अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्डों का जनसंख्या के आधार पर नगर पालिकाओं का पुन: सीमांकन होगा।
जिले के 4 निकायों में बढ़े 45 वार्ड

जिले के चार स्थानीय निकायों में 45 वार्ड बढे़ हैं। सर्वाधिक 20 वार्ड बीकानेर नगर निगम में बढे़ है। वहीं श्रीडूंगरगढ और नोखा नगर पालिकाओं में 10-10 वार्ड बढ़ाए गए हैं, जबकि देशनोक नगर पालिका में 5 वार्ड बढ़े हैं। वर्तमान में बीकानेर नगर निगम में 60, नोखा में 35 देशनोक में 20 था श्रीडूंगरगढ़ में 30 वार्ड है।
निगम, परिषद, पालिका जनसंख्या वर्तमान सीमांकन के बढ़े वार्ड


बीकानेर नगर निगम ६,४४,४०६ ६० ८० २०
नोखा नगर पालिका ६२,६९९ ३५ ४५ १०
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका ५३,२९४ ३० ४० १०
देशनोक नगर पालिका १८,४७० २० २५ ०५
एक विधानसभा व एक थाना क्षेत्र में रहेगा वार्ड

वार्डों के पुन: सीमांकन एवं पुनर्गठन कार्य के दौरान वार्ड एक विधानसभा क्षेत्र में ही आएगा। दो विधानसभा क्षेत्रों में एक वार्ड का सीमांकन नहीं होगा। वहीं पूरा वार्ड एक थाने की सीमा में ही रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो